Showing posts with label Sports. Show all posts
Showing posts with label Sports. Show all posts

July 24, 2018

WHAT! इस काम में भी नंबर-1 हैं धोनी, जानें क्या है माजरा

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के नाम कई बड़े रिकार्ड्स दर्ज हैं। वहीं, धोनी के खाते में एक और रिकॉर्ड आया है लेकिन इस बार ये रिकॉर्ड उन्होंने मैदान के बाहर बनाया है। हम बात कर रहे हैं धोनी द्वारा जमा किए हुए इनकम टैक्स की।
बता दें, धोनी ने 12.17 करोड़ रुपये का टैक्स वित्त वर्ष 2017-18 में जमा किया है। ये टैक्स अपने आपमें एक रिकॉर्ड है क्योंकि ये रकम अब तक बिहार और झारखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। इस बात की जानकारी खुद आईटी हेडक्वॉर्टर (बिहार और झारखंड) की जॉइंट कमिशनर निशा अरोन ने दी है।
उन्होंने बताया कि बिहार-झारखंड क्षेत्र से धोनी सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति हैं, जिन्होंने वित्त वर्ष 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपये बतौर टैक्स जमा किए। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब इस क्षेत्र में टैक्स जमा करने को लेकर धोनी का नाम सामने आया हो।
इससे पहले वित्त वर्ष 2016-17 में धोनी द्वारा 10।93 करोड़ रुपये बतौर टैक्स जमा किए गए थे। यही नहीं, तीनों फोर्मट्स की कप्तानी छोड़ चुके धोनी वित्त वर्ष 2013-14 में भी इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति थे।